फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 700 बेटियों के हाथ कराए जाएंगे पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में सात सौ जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सभी निकायों एंव ब्लॉकों से नौ नवंबर तक 217 आवेदन आ चुके हैं। जिलाधिकारी ने जिले के सभी निकायों को 15 नवंबर तक सामूहिक विवाह समारोह वाले आवेदनों की सूची हर हाल मे भेजने के आदेश दिए हैं। हालांकि देवोत्थान एकादशी पर होने वाला सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन विभाग ने निरस्त कर दिया है। अब 25 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच सामूहिक विवाह समारोह की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन ने 14 नवंबर (देवोत्थान एकादशी) के दिन सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए फिरोजाबाद नगर निगम से 14, सिरसागंज पालिका से 12, शिकोहाबाद पालिका से दस आवेदन मिले थे। शेष निकायों और ब्लॉकों ने सूची नहीं भेजी थी। शासन मामले केा गंभीरता से लेते हुए देवोत्थान एकादशी पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को निरस्त कर दिया। इसके बाद शासन ने 25 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तिथि तय करने के आदेश दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने सभी निकायों व ब्लाकों के अफसरों को निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह योजना के तहत आने वाले आवेदनों केा 15 नवंबर तक हर हाल में भिजवाएं। इसमें फिरोजाबाद नगर निगम से 101, शिकोहाबाद, सिरसागंज और टूंडला नगर पालिका से 50-50, जसराना, फरिहा, एका, मक्खनपुर नगर पंचायत का 20-20 और जिले के सभी नौ ब्लॉकों में प्रत्येक का लक्ष्य 41-41 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 217 आवेदन आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें