उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आगरा पहुंचकर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे जनसुनवाई केंद्र का निरीक्षण, राजनीतिक दलों, मीडिया, बीएलओ और अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बुधवार शाम सात बजे मथुरा से आगरा आएंगे। सर्किट हाउस में प्रवास करेंगे। बृहस्पतिवार को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी 26 फरवरी को सुबह 11 बजे जनसुनवाई केंद्र का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 बजे से सभी मान्यता प्राप्त दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू होंगे।
दोपहर 2:30 बजे से बीएलओ और उनके सुपरवाइजरों के साथ सीधा संवाद एवं फीडबैक लेंगे। शाम साढ़े चार बजे से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आगमन को लेकर मंगलवार को दिनभर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।