फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम और एसडीएम सहित 10 के विरुद्ध आरोपपत्र की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल जमीन खरीद मामले में हाथरस के एडीएम वित्त जेपी सिंह, नोएडा एसडीएम कुमार संजय सहित दस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन आरोपपत्र दाखिल करेगा। 23 सितंबर को इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे। 15 दिन में नोटिस का जवाब देना था। अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। मियाद खत्म होते ही इनके विरुद्ध चार्जशीट दायर की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नोटिस में 15 दिन का समय था। आठ अक्तूबर को समय पूरा हो जाएगा। एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने नोटिस जारी किए थे। आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध आरोपपत्र दायर किया जाएगा। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2013 से 2017 तक रोहता सहित 16 गांव में 938 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहीत की गई थी। जिसमें किसानों ने घोटाले के आरोप लगाए। एडीएम सिटी व एडीएम प्रशासन ने तीन बार जांच के बाद डीएम को रिपोर्ट भेजी। जिसके बाद प्रशासन ने आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी किए थे।
वर्तमान में हाथरस में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात जेपी सिंह इनर रिंग रोड भू-अधिग्रहण के समय एत्मादपुर में एसडीएम थे। साथ ही जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) का चार्ज था। आरोप है कि जेपी सिंह ने भूअधिग्रहण के मुआवजा वितरण में गड़बड़ियां की। वर्तमान में नोएडा एसडीएम के पद पर तैनात कुमार संजय तब एत्मादपुर तहसील में तहसीदार थे। इस मामले में पीसीएस अधिकारियों सहित वर्तमान में फिरोजाबाद में तहसीलदार गजेंद्र पाल सिंह तत्कालीन नायब तहसीलदार एत्मादपुर, चार राजस्व निरीक्षक सहित, एक लेखपाल व दो अमीन सहित कुल 10 लोग आरोपित हैं।
विज्ञापन

हाथरस में भी चल रही है जांच
पीसीएस अधिकारी जेपी सिंह के खिलाफ इनर रिंग रोड मामले के अलावा हाथरस में भी अधिकारों के दुरुपयोग की जांच अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल द्वारा की जा रही है। उन पर प्रभारी जिलाधिकारी के रूप में नियम विरुद्ध कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान के आरोप हैं। इस मामले में हाथरस डीएम राजेश रंजन ने शासन को जेपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। शासन ने कमिश्नर को जांच अधिकारी नामित किया है।
इन्हें जारी हुए थे नोटिस
- हाथरस के एडीएम वित्त जेपी सिंह, तत्कालीन एसडीएम एत्मादपुर
- नोएडा के एसडीएम कुमार संजय, तत्कालीन तहसीलदार एत्मादपुर
- फिरोजाबाद के तहसीलदार गजेंद्र पाल, तत्कालीन नायब तहसीलदार एत्मादपुर
- सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक लाखन सिंह, तत्कालीन अमीन एसएलओ
- सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक अवधेश दीक्षित, तत्कालीन अमीन एसएलओ
- सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक एत्मादपुर शिवचरन लाल
- सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक एत्मादपुर उदयवीर सिंह भदौरिया
- सेवानिवृत्त अमीन भूमि अध्यप्ति मान सिंह
- एत्मादपुर तहसील के लेखपाल रविंद्र कुमार
एडीए के आठ अमीन भी दोषी
भूमि अधिग्रहण विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन ने मिलकर किया था। इस मामले में दस सितंबर को एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने अमीन बंगाली बाबू शर्मा, होतम सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मी नारायण, जितेंद्र कुमार, इंद्रपाल सिंह और यूपीएसआईडीसी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध भी चार्जशीट दायर करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें