फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सिंगर बनकर करता था दोस्ती, बेहोश कर लूट लेता था बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जींस-शर्ट, आंखों पर चश्मा, महंगे जूते, हाथ में घड़ी और आईफोन। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को एक बदमाश इसी अंदाज में अपना शिकार बना लेता था। पहले यात्रियों से दोस्ती कर खुद को बॉलीवुड सिंगर बताकर बातों के जाल में फंसाता था। इसके बाद चाय और बिस्कुट में नशे का पाउडर मिलाकर पिला देता था। बेहोश कर रकम और सामान लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 19 मोबाइल, लैपटॉप, आभूषण व नशीला पाउडर बरामद किया गया हैं।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी हरीशचंद्र ने बताया कि जीआरपी कैंट की टीम ने थाना बंगा, जिला भगत सिंह नगर, पंजाब के रहने वाले दलजीत कुमार को पकड़ा। दलजीत सिंह खासतौर से आगरा से पंजाब के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटपाट करता था। दलजीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अच्छा गायक है। इसी का फायदा उठाकर वह खुद को बॉलीवुड का सिंगर बताकर लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उन्हें चाय या बिस्कुट में नशीला पदार्थ देकर लूट लेता था। सीओ ने बताया कि आरोपी कभी खुद को सीरियल का अभिनेता बताता था। उसने अपने मोबाइल पर विभिन्न मुद्राओं पर फोटो और वीडियो भी बना रखे थे। वह यात्रियों को प्रभावित करने के लिए उन्हें दिखाता भी था। वह काफी समय से यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटपाट कर रहा था। उसने पूछताछ में कई घटनाओं को स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी कैंट में एनडीपीएस एक्ट, चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी यात्रियों को सम्मोहित भी कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें