जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीडीओ
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीडीओ विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं के हालात देखे। उन्होंने कोविड अस्पताल के लिए तैयार किए गए ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही निर्माणाधीन अन्य दो प्लांटों का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को शीघ्र सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
सीडीओ बृहस्पतिवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने कोविड लेवल टू अस्पताल के लिए बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यहां से वे कोविड लेवल टू अस्पताल पहुंचे और यहां बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था देखी। सीएमओ ने सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग और डॉक्टरों से बेड तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन के बारे में जानकारी ली। खुद बेड पर लगी सप्लाई की जांच भी की।
इसके बाद सीडीओ जिला अस्पताल के लिए बनाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के पा पहुंचे। यहां जो कमियां अधूरी रह गईं थीं उनको पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन सप्लाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके सिंह, पीडियाट्रिक वार्ड प्रभारी डॉ. पीके दुबे आदि लोग मौजूद रहे।