शहर के रामबाग में कपड़े की दुकान पर छापा मारते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित सिंह कलेक्शन के कम कर (टैक्स) जमा करने पर वाणिज्य कर की टीम ने बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान की तलाशी ली। गोदाम में रखे माल को चेक किया। दुकान और गोदाम पर मिले अभिलेख चेक किए और स्टॉक का मिलान किया।
बृहस्पतिवार को जेसी एसआईबी श्यामा प्रसाद, एसी अरविंद कुमार, आनंद कुमार, ओमप्रकाश, आशुतोष गोस्वामी सचल दल प्रभारी टीम के साथ कचहरी रोड स्थित सिंह कलेक्शन पर पहुंचे। टीम ने प्रतिष्ठान में बारीकी से तलाशी अभियान चलाया। प्रतिष्ठान में मिले माल को चेक किया।
गोदाम पर मिले माल को चेक करके दोनों स्थानों पर मिले माल की सूची बनाई। गोदाम और प्रतिष्ठान पर मिले अभिलेखों के हिसाब से माल का मिलान किया गया। गोदाम और प्रतिष्ठान के स्टॉक रजिस्टर चेक करके उनसे माल का मिलान किया। प्रतिष्ठान पर मिले कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।
प्रतिष्ठान मालिक की ओर से जो कर जमा किया गया है, प्रारंभिक जांच में वह कम पाया गया है। कम कर जमा होने के कारण टीम ने तलाशी और मिलान किया है। अभियान के बाद ही पता चल सकेगा कितनी कर चोरी की गई है। उसी के अनुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा।
श्यामा प्रसाद, जेसी एसआईबी