फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्केश्वर के ब्रजधाम में बनेगी सीसी रोड, नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बल्केश्वर के ब्रजधाम फेस-2 में आगरा विकास प्राधिकरण पुष्पांजलि सिटी तक सीसी रोड बनाएगा। रामकृष्ण कन्या इंटर कॉलेज तक नाले का भी निर्माण कराया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मंगलवार को ब्रजधाम फेस 2 में जाकर निरीक्षण किया। यहां नाले के निर्माण पर पेच फंसा हुआ है, जिसे दूर करने के लिए जलनिगम अधिकारियों से कहा गया है।
विज्ञापन

ब्रजधाम फेस-2 से पुष्पांजलि सिटी तक सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव आगरा विकास प्राधिकरण के बाह्य विकास शुल्क मद से बना है। उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सड़क खराब हालत में है। सीसी रोड बनने से लोगों की बड़ी मुश्किल दूर हो जाएगी। हालांकि नाले के निर्माण के लिए कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। यहां सीवेज पंपिंग स्टेशन की क्षमता कम है। एसपीएस पर क्षमता से ज्यादा सीवेज पहुंच रहा है। ऐसे में नाला बनने पर पंपिंग स्टेशन उसका डिस्चार्ज पंप नहीं कर पाएगा। जलनिगम प्रोजेक्ट मैनेजर लोकेश शर्मा ने बताया कि पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ोतरी का प्रस्ताव है, पर काम पूरा होने के बाद ही डिस्चार्ज पंप किया जा सकेगा। क्षमता बढ़ने से पहले नाले का डिस्चार्ज पंप नहीं हो पाएगा। निरीक्षण के दौरान विशेष अधिकारी तकनीकी एपी सिंह, सहायक अभियंता शैलेंद्र जौहरी, रामदास वर्मा और वीए टेक वबाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें