आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग और पुलिस ने सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध तरीके से दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां खाद्य लाइसेंस के नाम पर भूख लगने और एलर्जी की सिरप बनाई जा रही थी। 132 बोतलें सील करते हुए इनके नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।
आईएमए अध्यक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी यादव ने बताया कि दवाओं का निर्माण के लिए पूरा सेटअप होता है और इसमें तत्वों के मिलान के लिए विशेषज्ञ होते हैं। ये सिरप भूख बढ़ाने और एलर्जी के मरीजों के लिए दिए जाते हैं। गंदगी और बिना मानकों के बन रहे ये सिरप बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ हैं।