फिरोजाबाद के टूंडला के एक गांव से पति के साथ दवा लेने टूंडला आई विवाहिता पति को बहाने से भेज प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पत्नी के प्रेमी के विरुद्ध अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दवा दिलाने लाया था पति
थाना रजावली के गांव रामगढ़-उम्मरगढ़ निवासी मुनेश कुमार 23 मार्च को अपनी पत्नी ओमवती को दवा दिलाने टूंडला लाया था। वह पत्नी को दवा दिलाकर सुभाष चौराहे पर पहुंचा तो पत्नी ने उसे पेठा लाने को कहा। वह पेठा लेकर वापस आया तो पत्नी लापता थी। मुनेश ने दर्ज कराई रिपार्ट में कहा है कि दो दिन पूर्व ही उसके घर दो युवक आए थे।
उसने अपनी ससुराल घटना की जानकारी दी तो पता चला कि वह टूंडला के गांव शंकरपुर निवासी मधुसूदन यादव से मोबाइल पर बात करती थी। पति ने मधुसूदन पर पत्नी को अगवा कर ले जाने का मुकद्दमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि पति के साथ आई पत्नी प्रेमी के साथ चली गई है। पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही महिला को बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।