फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पांच-पांच लाख रुपये में रेलवे में नौकरी, युवाओं को झांसा देकर ठग लिए छह लाख रुपये

Mon, 27 Mar 2023 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान का हवाला देते हुए दो लोगों से ठगी की गई। भरोसा दिलाया गया कि नौकरी लग जाएगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से छह लाख की ठगी कर ली गई। अगस्त 2022 में रकम पहुंच गई लेकिन नौकरी नहीं मिली। इसके बाद दी गई धनराशि मांगने पर धमकी दी गई। अब दो ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यहां का है मामला 

 थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी कुलदीप यादव ने अंकेश कुमार निवासी टोडरपुर थाना अवागढ़ और सुमित कुमार निवासी पीपरी थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि जुलाई 2022 में गांव के ही धीरेंद्र कुमार के साथ अंकेश से मुलाकात हुई थी। तब अंकेश ने कहा था कि मैं अपने लोगों को रेलवे व एसएससी में नौकरी लगवा दूंगा, मेरा एक परिचित मामा (सुमित) की रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। कई युवकों की नौकरी लगवा चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

इतनी रकम में हुई थी बात 

आरोप है कि भरोसा करने के बाद पांच-पांच लाख रुपये में नौकरी लगवाने का सौदा तय हुआ। 10 अगस्त 2022 को अंकेश व सुमित घर पर आए और दो-दो लाख रुपये ले गए। इसके बाद 20 अगस्त को चुरथरा चौराहे पर आए और एक-एक लाख रुपये ले गए। वादा किया कि नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शेष रकम का भुगतान कर देना। बताया अब तक नौकरी नहीं लगी तो दी गई रकम मांगी गई। इसके बाद गाली गलौज कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।


मुकदमा हुआ दर्ज 

प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि दो युवक नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार हुए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें