फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्दलीय प्रत्याशी ने इंस्टाग्राम आईडी पर मतदान का वीडियो किया पोस्ट, मुकदमा दर्ज

Tue, 07 May 2024 10:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने इंस्टाग्राम आईडी पर मतदान का वीडियो पोस्ट किया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी के खिलाफ थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ईवीएम में प्रत्याशी के निशान चारपाई के आगे बटन दबाते हुए दिखाया गया है। इसमें गाने के साथ ही लिखा कि जीतेगी चारपाई, जीतेगा फतेहपुर सीकरी। इसकी जानकारी पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा ने तहरीर दी। मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि रामेश्वर सिंह फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। मंगलवार को मतदान था। मतदान केंद्र में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके लिए पुलिस चेकिंग कर रही थी।

दोपहर में एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के आगे बटन दबाते हुए दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही वीवीपेट मशीन से पर्ची का भी फोटो है। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है कि हाथों से तू बदल दे अपनी लकीरें...।
विज्ञापन


यह गोपनीयता का उल्लंघन है। इसकी जानकारी एफएसटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को हुई। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम के दरोगा कृष्णगोपाल ने थाना अछनेरा में तहरीर दी। मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें