फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मतदान के दौरान बूथ पर महिला को हुई प्रसव पीड़ा, स्वास्थ्य केंद्र पर पुत्र को दिया जन्म

Tue, 07 May 2024 10:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

गर्भवती महिला को मतदान के दौरान बूथ पर प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसने पुत्र को जन्म दिया। 
विज्ञापन
Kasganj News: मतदान के दौरान बूथ पर महिला को हुई प्रसव पीड़ा, स्वास्थ्य केंद्र पर पुत्र को दिया जन्म - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को एक महिला ने मतदान के दायित्व को गंभीरता से निभाया। गर्भवती होने के बावजूद कतार में खड़े होकर मतदान किया। इसी बीच प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने पुत्र को जन्म दिया।

विज्ञापन


पटियाली कस्बा के मोहल्ला चौक निवासी जूली पत्नी प्यारे मियां मंगलवार को मतदान करने नगर के एसबीआर इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर परिजन के साथ गई थी। मतदान करते समय जुली को प्रसव पीड़ा होने लगी। 
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे मतदान केंद्र से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के जन्म होने से परिजन में खुशी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें