घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली छात्रा मंगलवार को थाने पहुंची। बताया कि वह कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाला आंसू उसके घर आया। उसे अकेला देखकर जबरन अश्लील वीडियो, फोटो खींच लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। स्कूल या बाजार आते-जाते रास्ते में परेशान करता।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्री राम की बरात का भव्य आयोजन, जगह-जगह आरती उतारकर लोगों ने अपने प्रभु का किया स्वागत
बताया कि विरोध करने पर एक दिन उसने रास्ते से अगवा करने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। 14 अगस्त को स्कूल जाते समय वह फिर रास्ते में मिल गया। यहां से उसे अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गया। इस तरह ब्लैकमेल करके कई बार उसने दुष्कर्म किया। डर की वजह से मैंने स्कूल जाना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- नहीं थम रहा बुखार का कहर: मैनपुरी में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत; 27 किए गए भर्ती
पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर को आरोपी घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो चिमटा गर्म करके हाथ जला दिया। धमकी दी कि आज तो हाथ जलाया है, किसी को बताने पर तेजाब से चेहरा जला देगा। छात्रा ने फिर भी बात नहीं की तो इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दिए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।