एत्मादपुर। हाईवे पर टेंपो से बैटरी चोरी करने के शक में युवक को रेलिंग से बांध कर पीटने के मामले में पुलिस ने टेंपो मालिक, चालक व तीन-चार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आगरा से टेंपो में बैटरी लादकर शनिवार को चालक महावीर फिरोजाबाद जा रहा था। टेंपो में आगरा से ही एक युवक भी पीछे बैठ गया था। आरोप है कि रास्ते में टेंपो से बैटरी चोरी करने की आशंका में हाईवे पर रेलिंग से बांधकर युवक को पीटा गया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
एत्मादपुर के थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि युवक के साथ चोरी के शक में पिटाई के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक महावीर निवासी महुआखेड़ा, राजस्थान, टेंपो मालिक मोनू निवासी नरायच आगरा और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टेंपो मालिक व चालक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। संवाद
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।