फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के दिखतौली में बवाल: 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा, 11 जेल भेजे गए, गांव में तनावपूर्ण शांति

Mon, 11 Oct 2021 05:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

गांव दिखतौली में दो समुदायों के बीच मारपीट-पथराव की घटना के बाद तनावपूर्ण शांति है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद: पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के दिखतौली गांव में नाली बंद करने के विवाद में रविवार देर रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। घटना से पास ही देवी पंडाल में मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। पुलिस ने देर रात मामले में दोनों पक्ष से 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

विज्ञापन

 
चौकी प्रभारी आगरा गेट उप निरीक्षक सुशील कुमार ने थाने में देर रात तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें आरटी सेट द्वारा सूचना मिली था कि दिखतौली गांव में नाली में ईंट पत्थर डालने को लेकर दो समुदाय के लोगों में पत्थरबाजी हो गई है। सूचना पर जब पुलिस फोर्स गांव पहुंचा तो देखा कि लोग एक-दूसरे के ऊपर गली व मकान की छतों से पत्थर फेंक रहे हैं। 

संबंधित खबर- फिरोजाबाद: देवी पंडाल में आरती के दौरान विवाद, घरों से किया पथराव, मची भगदड़
विज्ञापन


जिससे गांव के लोगों में भय और आतंक का माहौल देख भगदड़ मच गई। आलम यह था कि लोगों ने घरों के दरवाजे भी बंद कर लिए। दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी पथराव बंद नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


ये लोग भेजे गए जेल 
पुलिस ने देर रात मौके से पकड़े गए 11 लगों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। इनमें धारा सिंह पुत्र श्रीपाल, विकास पुत्र इंद्रपाल, बोबी व लोकेश पुत्रा धारा सिंह और मुस्लिम पक्ष से जावेद अली पुत्र जाकिर अली, नहीम पुत्र शाबिर अली, छोटू पुत्र जब्बार, रियासत पुत्र शुभराति अली, मुसर्रत अली पुत्र शौकत अली और शब्बीर पुत्र मंजुर अली और फरदीन पुत्र शब्बीर आदि शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें