पहले भी हो चुकी हैं चोरी
चोरों ने पूर्व में शाहगंज के सोरों कटरा से डॉक्टर दंपती की कार चोरी की थी। कार में 20 लाख से अधिक के सर्जिकल उपकरण भी रखे हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन चोर आज तक नहीं पकड़े जा सके। इसी तरह आवास विकास कॉलोनी में झारखंड से आए एक परिवार की कार को चोरी कर लिया गया था। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की। सीसीटीवी कैमरे में कार से आए चोर कैद हो गए थे। मगर, घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। छह महीने पहले न्यू आगरा से व्यापारी की कार को चोर घर के बाहर से चोरी करके ले गए थे। अर्जुन नगर में मथुरा जेल अस्पताल के डॉक्टर की कार चोरी की थी।
कार चोरी करने वाले गैंग की धरपकड़ के लिए एसओजी और स्वाट टीम को लगाया गया है। दो-तीन गैंग चिह्नित भी किए गए हैं। गैंग के सदस्यों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वाहनों को भी बरामद किया जाएगा।
- विकास कुमार, एसपी सिटी
आगरा मांगे एम्स: अपने ‘एम्स’ में मिलेगा हर मर्ज का इलाज, नहीं जाना होगा दिल्ली