फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ट्रेलर का टायर फटने से लगी आग, हाईवे पर जल गईं लाखों रूपये की कारें 

Tue, 03 May 2022 07:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कार से भरे ट्रेलर का टायर फटने से आग लग गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-2  पर हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार लेकर नागपुर जा रहे ट्रेलर का पहिया फट गए और अनियंत्रित होकर अचानक केबिन के हिस्से में आग लग गई। इससे ट्रेलर में भरी नई कारों में आग फैल गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से चालक और परिचालक झुलस गए।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर में करीब एक बजे सुप्रीम लॉजिस्टिक कंपनी का ट्रेलर मानेसर गुरग्राम से मारुति की छह कार लेकर नागपुर जा रहा था। ट्रेलर को अलवर निवासी मुरारी चला रहा था। सहायक के रूप में पुष्पेंद्र साथ था। जैसे ही ट्रेलर आगरा कैनाल के समीप पहुंचा तो ट्रेलर के अगले पहिया फट गए और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर केबिन में आग लगी। अचानक आग लगने से मुरारी एवं पुष्पेंद्र चपेट में आकर झुलस गए। आग लगने से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते केबिन में आग लग गई। 

केबिन से आग ट्रेलर में पहुंचकर कारों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ट्रेलर में रखी छह अर्टिगा कार आग से जल गईं। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, बठैन गेट पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद पूनिया फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। दमकल की दो गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। आग तेज होती देख तीसरी दमकल भी वहां पहुंच गई। ट्रेलर में आग से एक करोड़ रुपये से अधिक की क्षति बताई जा रही है।

राजमार्ग पर लगा जाम 

ट्रेलर में आग लगने से राजमार्ग पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने राजमार्ग पर एफसीआई गोदाम के समीप एवं गांव अजीजपुर के समीप वाहनों को रोक दिया। इससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस कर्मी राजमार्ग पर वाहनों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।

जेसीबी से तोड़ा ट्रेलर का गेट

ट्रेलर में रखी कार को बचाने के लिए दमकलकर्मियों ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन ट्रेलर गरम होने से गेट खोलने में वह असफल रहे। बाद में ट्रेलर का गेट जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया। तब जाकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें