फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में बूस्टर डोज लगना शुरू, पहले दिन 30 लोगों को लगा टीका

Tue, 03 May 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अस्पताल के निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि 18 से 59 साल की उम्र के लोग अस्पताल में पंजीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद लगवा सकते हैं बूस्टर डोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में मंगलवार से कोरोना की प्रिकॉशन डोज यानि बूस्टर डोज लगना शुरू हो गई है। अस्पताल के निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि 18 से 59 साल की उम्र के लोग अस्पताल में पंजीकरण करा सकते हैं। 10 पंजीकरण पूरे होते ही तय दिन में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकार की ओर से तय 385 रुपये शुल्क लगेगा। पहले दिन 30 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। 

विज्ञापन


डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि पंजीकरण के अनुसार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ऑडिटोरियम में अलग से इंतजाम किए गए हैं, जिससे कोई परेशानी नहीं हो रही है। दो मिनट बाद दूसरे व्यक्ति का नंबर आ रहा है। साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था है। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क सहित सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि अस्पताल को वैक्सीन का स्टॉल उपलब्ध हो गया है। इसमें से 100-100 वैक्सीन सावित्री देवी पुरुषोत्तम दास कैंसर हॉस्पिटल, जीनोम डायग्नोस्टिक और कमलेश टण्डन हॉस्पिटल को भी दी गई हैं ताकि वहां भी लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कोरोना की चौथी लहर के खतरे को देखते हुए बूस्टर डोज जरूरी है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या अस्पताल की हेल्पलाइन पर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें