फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र से जोड़ा गया हृदयरोग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला अस्पताल में अतिकुपोषित बच्चों के लिए बेडों की संख्या बढ़ा दी गई है। पोषण पुनर्वास केंद्र पर वार्ड के साथ ही हृदयरोग विभाग में आठ अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में 20 अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने कुपोषण दूर करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराया जाए। पिछले दो दिन में जिला अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र के आठ अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र में पूर्व में 16 बेडों की व्यवस्था थी।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हृदयरोग विभाग के वार्ड को भी पोषण पुनर्वास केंद्र के उपयोग के लिए संरक्षित कर दिया गया है। पोषण पुनर्वास केंद्र पर बच्चों की संख्या बढ़ने के बाद अतिरिक्त संरक्षित किए गए हृदय रोग विभाग के वार्ड में अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कराया जा रहा है। सीएमएस ने इन बच्चों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी सीएमएस अरविंद कुमार गर्ग ने जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर यहां भर्ती मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें