फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से लौट रहे परिवार की कार खाई में पलटी, चालक को आई नींद की झपकी; मासूम समेत पांच घायल

Sat, 27 Jun 2026 10:56 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के ढोलना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मदद के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे शादी समारोह से वापस लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक ही गांव के पांच लोग घायल हो गए। हादसा चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सात फेरे, सात महीने और फिर मौत: जिस बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा था ससुराल, अर्थी पर लौटी; रो पड़े मायके वाले


शुक्रवार की रात करीब 12:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक कार मुहम्मदपुर के पास खाई में पलट गई है। कार को चालक राहुल कुमार (22) पुत्र सोपाली सिंह चला रहा था। कार सवार सभी लोग जनपद एटा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर नगला सुम्मैर, थाना गंगीरी, जनपद अलीगढ़ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक चालक राहुल कुमार को नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  नगर निगम का गजब कारनामा: एक जगह ढहा नाला, दो वार्डों में बनाए एस्टीमेट; इंजीनियरों की पकड़ में आई चालाकी
विज्ञापन



हादसे में कार चालक राहुल कुमार (22 वर्ष), सोपाली (52 वर्ष) पुत्र लालाराम राजपूत, कमला (50 वर्ष) पत्नी अनार सिंह, गौरव (18 वर्ष) पुत्र सुखवीर और तीन वर्षीय मासूम बच्ची रक्षता पुत्री कुलदीप कुमार घायल हो गए।

ये भी पढ़ें -  हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें


घटना की सूचना मिलते ही ढोलना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही परिजन को सूचित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक गंगीरी (जनपद अलीगढ़) को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक ढोलना जगदीश चंद्र ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें