फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: पोषण की कमी से कमजोर पड़ रही मातृत्व की नींव, लेडी लॉयल के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Sat, 27 Jun 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खानपान की अनदेखी से गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है। महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) की ओपीडी आंकड़ों के मुताबिक यहां रोजाना लगभग 200 गर्भवती महिलाएं पंजीकरण कराती हैं, इनमें से लगभग 70 फीसदी महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से ग्रसित मिल रही हैं।
विज्ञापन
लेडी लॉयल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल की ओपीडी में पंजीकरण कराने वाली लगभग 70 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित मिल रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, खानपान की अनदेखी और हीमोग्लोबिन जांच को नजरअंदाज करने से मां और नवजात दोनों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सात फेरे, सात महीने और फिर मौत: जिस बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा था ससुराल, अर्थी पर लौटी; रो पड़े मायके वाले
विज्ञापन



स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना ने बताया कि इसका सबसे बड़ा कारण जागरूकता की कमी है। देखा जाए तो गर्भवती महिलाएं भी खानपान की अनदेखी करती हैं। साथ ही उनका ध्यान सिर्फ अल्ट्रासाउंड कराने पर रहता है। खून की जांच (हीमोग्लोबिन टेस्ट) को नजरअंदाज कर देती हैं। बताया कि शरीर में खून की कमी होने पर डिलीवरी के समय अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जो मां और नवजात शिशु दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। एनीमिया के कारण बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास भी बाधित होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  नगर निगम का गजब कारनामा: एक जगह ढहा नाला, दो वार्डों में बनाए एस्टीमेट; इंजीनियरों की पकड़ में आई चालाकी


इसका ध्यान रखें
- अल्ट्रासाउंड के साथ, हीमोग्लोबिन की भी नियमित जांच कराएं।
-आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना, अनार और चुकंदर शामिल करें।
- डॉक्टर की ओर से दी गई आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करें। 
- बाहर के जंक फूड से बचें और घर का बना संतुलित आहार लें। 

ये भी पढ़ें -   
1- 
UP: जामुन की बागवानी से बदली तस्वीर, हर साल लाखों कमा रहे किसान; दिल्ली तक पहुंच रही कुकथला की उपज
2-  UP: अलीगढ़ के रास्ते लखनऊ और दिल्ली का सियासी सफर कर रहे भाजपाई, राजू भैया और लोधी फैक्टर की बढ़ी अहमियत
3-   हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें
4-   अलनीनो और भीषण गर्मी का कहर: रास्ता भटके प्रवासी पक्षी, मार्च-अप्रैल में लौटते हैं...जून के आखिर तक भी ठहरे




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें