फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलिंग तोड़ नहर में गिरी कार, युवक घायल

Fri, 08 Mar 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलिंग तोड़ सूखी नहर में गिरी कार, युवक घायल
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई। कार रेलिंग तोड़ते हुए खारजा नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी अवनीश कुमार अपनी कार को दिल्ली में एक कैब चलाता है। बृहस्पतिवार की रात अवनीश दिल्ली से अपने गांव के अपनेश कुमार के साथ छिबरामऊ जा रहा था। शुक्रवार की सुबह कार जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर खारजा पुल के पास पहुंची। तभी अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। अवनीश ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खारजा नहर में जा गिरी। नहर में गिरने से कार बुरी से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार में बैठा अपनेश घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अपनेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। नहर में पानी न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर पानी होता तो दोनों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें