फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीबीपी के जवानों के साथ पुलिस का पैदल गश्त

Fri, 08 Mar 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवानों के साथ पुलिस ने किया पैदल गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना पुलिस ने शुक्रवार को आईटीबीपी के जवानों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान संवेदनशील मतदेय स्थलों का भी निरीक्षण किया। दन्नाहार क्षेत्र में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार को लेकर सतर्कता बरतने के साथ ही पुलिस लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह ने थाना बेवर पुलिस और आईटीबीपी जवानों के साथ ईदगाह रोड, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, इटावा रोड़, मठिया आदि स्थानों पर पैदल गश्त किया। इसके बाद क्षेत्र के मतदेय स्थलों का भ्रमण कर स्थानीय लाेगों से संवाद किया। सभी से भयमुक्त होकर मतदान करने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष दन्नाहार चंद्रपाल सिंह ने गांव नौनेर, झंडाहार, औडेंय मंडल, विघरई, कंजाहार, महटोली आदि गांव पहुंच कर मतदेय स्थलों की व्यवस्था देखी। ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा कि त्योहार पर सभी प्रेम और सौहार्द कायम रखें। हर वर्ष की तरह त्योहार सभी लोग मिल जुलकर खुशी के साथ मनाएं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई प्रलोभन दे या किसी अन्य तरह से परेशान करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें