फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी कार, तीन लोग घायल, वृद्घ को वाहन ने रौंदा

Sun, 08 Dec 2019 05:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह कार हादसा घटित हो गया। टायर फटने से एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


आशीष कुमार निवासी पौड़ी गढ़वाल अपनी कार से रविवार को सुबह नोएडा से आगरा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते से उसने होरी लाल, चंद्रभान, रामखिलाड़ी, राहुल निवासी नगला भोलू थाना सादाबाद को कार में बैठा लिया।

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 83 ओहावा केनिकट सुरीर कोतवाली क्षेत्र में कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसे में कार चालक आशीष, रामखिलाड़ी और होरीलाल घायल हो गए। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवा कर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
नौहझील-राया मार्ग पर मीरपुर तिराहे के निकट तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। गांव मीरपुर निवासी केशवदेव (85 वर्ष) की मीरपुर तिराहे पर दुकान हैं।

वह रविवार की सुबह दुकान पर आ रहे थे। इसी दौरान टैंटीगांव की तरफ से तेजगति से जा रहे किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें