फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पुलिस बूथ के सामने कपड़ा व्यापारी की गोली से उड़ाया, खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Sun, 08 Dec 2019 04:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में वाटर वर्क्स पर पुलिस बूथ के सामने शनिवार रात को साढ़े दस बजे कार सवार हमलावर ने कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल (32) को गोली मार दी। फिर हमलावर कार से भगवान टाकीज की ओर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस व्यापारी को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हमलावर का सुराग खोज रही है।

बल्केश्वर स्थित दुर्गा एन्क्लेव निवासी राहुल पुत्र विष्णु अग्रवाल की रोशन मोहल्ला, सुभाष बाजार में साड़ियों की थोक की दुकान है। वह रात करीब  10 बजे दुकान बंद करके स्कूटर से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


 

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस बूथ के सामने राहुल किसी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी पास एक कार रुकी। कार में एक युवक सवार था। राहुल स्कूटर को खड़ा करके कार सवार से बात करने लगे। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई।

इसके बाद कार सवार ने राहुल के सीने में गोली मार दी। इससे वह गिर पड़े। गोली मारने के बाद हमलावर कार भगवान टाकीज की ओर भगा ले गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि व्यापारी स्कूटर से जा रहा था।

वह कार के सामने रुका था। दोनों के बीच वादविवाद हुआ। इसके बाद गोली मार दी गई। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनकी मदद से हमलावर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
आगरा पुलिस कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस हत्याकांड में कमला नगर निवासी रामशंकर अग्रवाल मैदा वाले के बेटे राजीव अग्रवाल उर्फ राजू का नाम सामने आया है। वह बलेनो गाड़ी से आ रहा था। पुलिस का दावा है कि दोनों की आमने सामने गाड़ियां आ गई थी। इस पर विवाद हुआ था।

राजीव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद वह भाग निकला। उसने घर पर गाड़ी खड़ी की और दूसरी गाड़ी से कहीं भाग गया। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें