फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ भाई': कैप्टन शुभम की मां को 50 लाख का चेक दे रहे थे मंत्री, करुण पुकार सुन निशब्द

Sat, 25 Nov 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कैप्टन शुभम की मां को 50 लाख रुपये का चेक दे रहे थे। इस दौरान कैमरामैन ने फोटो खींचना शुरू कर दिए। बेटे के गम में टूटी हुई मां को ये बर्दाश्त नहीं हो पाया। वो बिलखते हुए बोली- मेरी प्रदर्शनी मत लगाओ।
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता को राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और पूर्व मंत्री एवं विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश शहीद कैप्टन की मां और पिता को 50 लाख रुपये का चेक सौंपने पहुंचे। चेक देने के दौरान फोटो खिंचाने पर शुभम की बिलखती हुई मां ने मंत्री से कहा कि मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ। मेरे बेटू शुभम को बुला दो। मां के ये शब्द सुनकर मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी निशब्द रह गए। उच्च शिक्षा मंत्री अपने साथ कैमरामैन और मीडिया को लेकर पहुंचे थे। बेटे के गम में डूबी मां को खड़ा कराकर उन्होंने फोटो सेशन कराया।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  'मैं रखूंगा अपने भाई को जिंदा': कैप्टन शुभम गुप्ता के छोटे भाई ने वर्दी पहन खाई ये कसम, फट पड़ा मां का कलेजा

 

राजौरी से शाम को पहुंचा पार्थिव शरीर
कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए आगरा के लाल शुभम गुप्ता ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका पार्थिव शरीर खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर अपराह्न 3:30 बजे पहुुंचा, जहां सेना के फूलों से सजाए गए ट्रक में उनके पार्थिक शरीर को ताजनगरी फेज-1 प्रतीक एन्क्लेव स्थित उनके घर तक लाया गया।

ये भी पढ़ें -  आतंकियों से मुठभेड़ की रात: घना जंगल और आसमान में धुंध, साथियों ने बताया कैसे शुभम ने लिया लोहा और पाई वीरगति

रोने लगे पिता 
यहां दो दिन से बेटे का इंतजार कर रहे पिता डीजीसी बंसत गुप्ता ट्रक देखते ही बिलख-बिलख कर रोने लगे। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने यहीं पर शहीद को अंतिम प्रणाम किया। हजारों लोगों की भीड़ शहीद के सम्मान में नारे लगाते हुए यहां से शुभम के पैतृक गांव कुंआखेड़ा पहुंची, जहां रात में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


ये भी पढ़ें - UP: बलिदानी बेटे की फोटो से लिपट बेसुध हुई मां, गर्व से पिता ने लाडले को दी सलामी; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें
विज्ञापन

शहीद कैप्टन को दी श्रद्धांजलि
समाजसेवी संस्था फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि दी है। संस्था के अध्यक्ष आलोक बछरवार ने उन्हें साहसी बताते हुए याद किया। रवि प्रकाश शाल्या, राजेश्वर सिंह, दामिनी गुप्ता, राकेश गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, अमित आर्यन आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें - कैप्टन शुभम गुप्ता:  27 साल की उम्र में आसमानी हौसले, तेरी मिट्टी में मिल जावां... ये बोल बन गए हकीकत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें