फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैफे संचालक के भांजे को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। कैफे पर काम करने वाले कर्मचारियों को घर छोड़कर वापस लौट रहे कैफे संचालक के भांजे को बरहन-एत्मादपुर रोड पर नगला गोल के पास रेलवे अंडरपास में एक वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे में टीचर्स काॅलोनी के पास आंवलखेड़ा निवासी मुकेश चौहान का कैफे है, जिस पर गांव नगला गोल के कर्मचारी काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कैफे संचालक मुकेश चौहान का भांजा पुनीत चौहान (20) निवासी सादाबाद जिला हाथरस कर्मचारियों को बाइक से उनके घर नगला गोल छोड़कर वापस बरहन आ रहा था। नगला गोल स्थित रेलवे अंडरपास के पास बरहन की तरफ आ रहे वाहन उसे कुचल कर भाग गया। बताया गया है कि अंडरपास में बाइक फिसलने से पुनीत गिर गया था। समाचार लिखे जाने तक सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें