फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे में दिखेगा 26 गुरुद्वारों का इतिहास

विज्ञापन
121.. गुरुद्वारा गुरु का ताल पर धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे फिल्म का उद्घाटन करते संत बाबा प्
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पर धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे फिल्म का उद्घाटन संत बाबा प्रीतम सिंह ने किया। फिल्म का क्लैप मंजीत सिंह व अमरदेव साहनी ने किया। संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि नई युवा पीढ़ी को अपने धर्म के इतिहास से परिचित कराने के लिए फिल्म का निर्माण सराहनीय प्रयास है। लोगों को सिर्फ 2-4 प्रमुख गुरुद्वारों के बारे में ही जानकारी है।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि शहर के 26 गुरुद्वारों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक गाना भी होगा। गुरुद्वारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर व धार्मिक सौहार्द और सिख समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। फिल्म निर्माता विजय सामा ने बताया कि शहर में सौ वर्ष से अधिक पुराने गुरुद्वारे हैं। इनमें पांच गुरुद्वारे मुख्य हैं, जहां गुरुओं ने अपने श्री कमलपद रखे। इसमें गुरुद्वारा गुरु का ताल, माईथान, हाथीघाट, लोहामंडी और कैलाशपुरी रोड पर दमदमा साहेब का गुरुद्वारा है। स्व. राजकुमार सामा व रेनू के आशीर्वाद से बनाई जा रही फिल्म के प्रेरणास्रोत वीर महेंद्रपाल व रानी सिंह हैं। फिल्म के सह निर्माता अनिल अरोड़ा, संजय जटाना व दीपक साहनी हैं। लेखक व निर्देशक राष्ट्रपति पदक विजेता हेमंत वर्मा, संगीत शंकर जाजवारा का और गीत संजय दुबे ने लिखे है।
इस दौरान प्रमोद महाजन, धनश्याम दास, चांद दीवान, रविकांत महाजन, आरती सामा, धर्मपाल कश्यप, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा, कमल भोजवानी, हरीश आहूजा, संजय कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें