भोगांव। यूपी अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिषभ रविवार को घर पहुंचे। जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने उनके आवास पर पहुंच गए। यहां मंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
नगर के मोहल्ला अबंतीवाई नगर निवासी रिषभ का यूपी अंडर 19 टीम में तेज गेंदबाज के रूप में चयन हुआ है। वर्तमान में बिहार क्रिकेट ट्राफी के लिए रिषभ कानपुर में प्रशिक्षण लेने जा रहे हैं। कानपुर जाने से पहले वे अपने आवास पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने उनसे मुलाकात कर सम्मान किया। रिषभ को भरोसा दिया कि किसी भी प्रकार की जरूरत हो मदद की जाएगी। रिषभ ने आबकारी मंत्री को बताया कि अक्तूबर माह में मोहाली, अहमदाबाद में आयोजित वीनू मांकड़ क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर 19 टीम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उसने छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के खिलाफ अपने कैरियर की शुरूआत की। 14 नवंबर को कानपुर में कोच आमिर खान की निगरानी ट्रेनिंग कैंप में प्रतिभाग करेगा। इसके बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 नवंवर से होने वाली कूच बिहार ट्रॉफी के लिए टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर बॉबी मिश्रा, विशंभर तिवारी, राजीव पांडेय, आस्तेंद्र गुप्ता, सुनील राजपूत, शिवम गुप्ता, विनय राजपूत, अन्नू बैस आदि मौजूद रहे।