उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में रविवार को भीषण हादसा हुआ है। ओमनी वैन और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ओमनी वैन चालक सवारियों को भरकर कुरावली कस्बा से एटा के लिए चला था। सामने से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर वैन से जा भिड़ी। हादसे में वैन सवार एक बच्ची, चालक सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि दंपती सहित सात लोग घायल हुए हैं। एक महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
थाना मलावन जीटी रोड स्थित गांव महुआ खेड़ा के पास रविवार की सुबह 11 बजे ओमनी वैन और बेवर डिपो की रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ओमनी चालक सरेंद्र सिंह पुत्र रक्षपाल निवासी नगला मोती थाना मलावन, रामवृक्ष पुत्र जागेश्वर सिंह यादव निवासी भगवंतापुर थाना औंछा जिला मैनपुरी और सोनम (10) पुत्री आकाश निवासी मानपुर (काशीराम कालोनी) थाना कोतवाली देहात की मौके पर ही मौत हो गई।