फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे उतरी बस, घटना से सहम गए बिहार के 90 मजदूर

Sun, 13 Jun 2021 08:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर 90 सवारियों से भरी निजी बस रेलिंग तोड़कर नीचे खेत में उतर गई। गनीमत रही कि बस पलट नहीं। घटना में चार लोग चोटिल हुए हैं। 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे खेत में खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा महावन क्षेत्र में बिहार के सुपौल जिले से लुधियाना पंजाब जा रही बस चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर एक्सप्रेसवे से नीचे खेतों में उतर गई। यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 90 मजदूर सवार थे। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस की खिड़की से गिरे एक मजदूर का पैर पहिये के नीचे दब गया। अन्य कई सवारियां चुटैल हो गईं। चालक व परिचालक मौके से भाग गए। 

विज्ञापन


नवीन बस सर्विस देवाली रोड दिल्ली की एक बस बिहार के सुपौल से 10 जून की रात सुपौल, मधेपुर और छतरपुर जिले से 90 मजदूरों को पंजाब के लिए लेकर रवाना हुई। पंजाब के लुधियाना में मजदूर धान की रोपाई करने जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 117 थाना महावन क्षेत्र में शनिवार को दोपहर दो बजे चालक को नींद की झपकी लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई एक्सप्रेसवे से नीचे खेत में उतर गई। इस बीच में मधेपुरा जिले के गांव परपुरवा निवासी धैनू यादव खिड़की से निकल कर बाहर गिर गया। उसका एक पैर पहिये के नीचे आ गया। ग्रामीणों ने मजदूरों को बस से निकाला। एक घंटे बाद यमुना एक्सप्रेसवे की राहत टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। महावन पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। बस की सीटों से टकरा कर कई मजदूर चोटिल हो गए। 

हादसे के बाद चालक आनंद कुमार त्यागी निवासी नजफगढ़ परिचालक के साथ घटनास्थल से भाग गया। थानाध्यक्ष महावन मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बस के एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत उप चुनाव: कासगंज में मतदान से पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें