फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान पक्षी विहार में रात में होता है खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
समान पक्षी विहार में रात में मिट्टी का अवैध रूप से खनन होता है। माफिया ने जगह-जगह जेसीबी से आठ से दस फीट गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। जिम्मेदारों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

समान पक्षी विहार में खनन माफिया की ओर से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों और ग्रामीण में खनन माफिया के खिलाफ आक्रोश है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों में अब अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। कारण आसपास के गांव के बच्चे मवेशी चराते हुए पक्षी विहार तक पहुंच जाते हैं।
गांव निवासी ऋषि यादव ने हादसे को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि रात में समान पक्षी विहार में मिट्टी का खनन होता है। यहां से ट्रेक्टरों से मिट्टी का उठान करके इसे शहर और कस्बे में बेचा जा रहा है। इस ओर न तो समान पक्षी विहार से जुड़े अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न ही थाना पुलिस। उन्होंने बताया कि खनन माफिया ने मिट्टी के उठान के लिए आठ से दस फीट गहरे गड्ढे खोदे हैं। बारिश में इन गड्ढे में पानी भरने से खतरा और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

-----
बच्चे का शव देख परिजन हुए बेसुध
12 वर्षीय हर्षित का शव देखकर पिता राजवीर यादव सहित अन्य परिजन बेसुध हो गए। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। राजवीर ने बताया कि उनके तीन बेटी व पांच बेटे थे। हर्षित सभी का चहेता था।
-----
पक्षी विहार में खनन की मुझे जानकारी नहीं है। टीम के साथ पक्षी विहार का भ्रमण करके वर्तमान स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अगर खनन हो रहा है तो उसे रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-सर्वेश भदौरिया, रेंजर समान पक्षी विहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें