फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: पटना से दिल्ली जा रही स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, 35 घायल

Thu, 22 Jul 2021 09:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिहार से दिल्ली जा रही बस Up17AT0910 हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हुई है। वहीं करीब 35 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मैनपुरी पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं अधिकारियों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में घायलों का हाल जाना है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी जनपद में करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 93 के पास बस के ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण बस डिवाइडर पर बने पोल से  टकरा गई। बस में करीब 70 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, एडीएम बी राम, एसडीएम रतन वर्मा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार कुमार चौहान ने घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं अधिकारियों ने सैफई पहुंच कर घायलों की हालत का जायजा लिया है।
विज्ञापन


आगरा का 'एम्स': एसएन मेडिकल कॉलेज की बदलेगी सूरत, 45 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड कैंपस
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें