फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, एक यात्री की मौत

Tue, 08 Jun 2021 06:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। इसके बाद बस को क्रेन मंगवा कर टोल पर खड़ा करा दिया और एक्सप्रेस वे को सुचारू कराया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में हादसा: बलिया जा रही बस हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात दिल्ली से बलिया जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने एक घायल राजाराम यादव निवासी सुल्तानपुर को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

 
स्लीपर बस संख्या UP 42 BT-8880 दिल्ली से सवारियां भरकर बलिया के लिए सोमवार सायं रवाना हुई थी। मध्य रात लगभग दो बजे के करीब जब बस मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत 42 किलो मीटर के समीप पहुंची, तभी आगे जा रहे ट्रक को बस चालक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बस ट्रक से टकरा गई।

हादसा होते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में सात सवारियां घायल हो गईं। हादसे की जानकारी होते ही मटसेना पुलिस और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। इसके बाद बस को क्रेन मंगवा कर टोल पर खड़ा करा दिया और एक्सप्रेस वे को सुचारू कराया।

इस संबंध में थाना मटसेना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि उपचार के दौरान एक सवारी राजाराम यादव (47) पुत्र ब्रजभूषण यादव निवासी नूरपुर काला खरगा जिला अंबेडकर नगर को मृत घोषित कर दिया। जबकि छह घायलों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने घायलों के नाम अतुल (25) पुत्र जनक सिंह निवासी इटावा, दिनेश कुमार राम (30) पुत्र गिरजानंद निवासी न्यू बस्ती दिहार बलिया, विपुल सिंह (22) पुत्र देवी प्रसाद निवासी पयागीपुर थाना कोटनगर सुल्तानपुर, त्रिलोकी (24) पुत्र संतोष निवासी रहीसना आजमगढ़, पंकज कुमार (30) पुत्र मनोज कुमार कुवेरपुर धनजई सुल्तानपुर के अलावा एक यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर घायल और मृतक के परिवार को हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। बताया जाता है कि परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  हनी ट्रैप: गैंग तक पहुंचने के लिए सर्विलांस सक्रिय, आगरा साइबर सेल की मदद से पकड़ेंगे अपराधी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें