फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 43 लाख की लूट का मामला: वाणिज्य कर के फरार असिस्टेंट कमिश्नर और अधिकारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम

Tue, 08 Jun 2021 09:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लूट के मामले में आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर लखनऊ और अधिकारी चंदौली के रहने वाले हैं। आरोपी चालक आगरा का निवासी है। तीनों के गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में वाणिज्य कर के फरार असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार और प्राइवेट गाड़ी चालक दिनेश कुमार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। सिपाही ही अब तक जेल भेजा गया है। आरोपी अधिकारियों के आगरा स्थित फ्लैटों पर ताला लगा हुआ है।

विज्ञापन


मथुरा के गोविंद नगर निवासी प्रदीप अग्रवाल की विनायक ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। वह 30 अप्रैल की रात अपने चालक राकेश के साथ बिहार से व्यापार करके आगरा आ रहे थे। उनके पास कार में बैग के अंदर चांदी बिक्री के 43 लाख रुपये रखे हुए थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल के पास कार को जीएसटी अधिकारियों ने रोक लिया था। इसके बाद व्यापारी को जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर अधिकारी ले गए थे। 

आरोप है कि कर्मचारी और अधिकारियों ने जेल भेजने की धमकी देकर कारोबारी से 43 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में प्रदीप अग्रवाल ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत से शिकायत की। उन्होंने एसएसपी मुनिराज जी को बताया था। इसके बाद थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सिपाही को हो चुका है गिरफ्तार
विभागीय जांच हुई थी। इसमें आरोपियों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और गाड़ी चालक दिनेश कुमार के रूप में हुई थी। थाना लोहामंडी पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर मेरठ की कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। आरोपी अधिकारियों और निजी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सीओ सदर राजीव कुमार के मुताबिक, अजय कुमार लखनऊ के इंदिरा नगर और शैलेंद्र कुमार चंदौली के रहने वाले हैं। वहीं चालक मिढ़ाकुर, मलपुरा का रहने वाला है। सभी घरों से फरार हैं। अजय आगरा में फिनिक्स पुष्प विला गार्डेनिया अपार्टमेंट और शैलेंद्र कुमार अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट में रहते थे। दोनों के फ्लैट पर ताला लगा है। उनके गैर जमानती वारंट लिए जा चुके हैं। अब एसएसपी मुनिराज जी ने दोनों अधिकारी और चालक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें