फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: बसपा ने 41 वार्डों में प्रत्याशी किए घोषित, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

Sun, 16 Apr 2023 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए शबनम पत्नी मो. इस्लाम को प्रत्याशी बनाया गया है। अछनेरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए संध्या देवी पत्नी मान सिंह होंगी
 
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने तीन नगर पालिकाओं और तीन ही नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। नगर निगम में 41 वार्डों के प्रत्याशी भी देर रात तय कर दिए गए। इसमें से कई पूर्व में पार्षद रहे हैं और कई सीटों पर पुराने प्रत्याशी को ही उतारा गया है।

विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए शबनम पत्नी मो. इस्लाम को प्रत्याशी बनाया गया है। अछनेरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए संध्या देवी पत्नी मान सिंह होंगी, जबकि एत्मादपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में सर्वेश बघेल पुत्र हरप्रसाद को उतारा गया है। बसपा ने पिनाहट नगर पंचायत ने अध्यक्ष प्रत्याशी पर किशन देवी पत्नी रामस्वरूप को, फतेहाबाद नगर पंचायत में श्वेता कुमारी पत्नी सुभाष गोरख को और खेरागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी कमलेश गर्ग पत्नी गोपाल गर्ग को उतारा है।

ये भी पढ़ें - Weather News: भीषण गर्मी से दहक उठा यूपी का यह जिला, पारा पहुंचा  42.6 डिग्री के पास

41 वार्डों में उतारे प्रत्याशी

बसपा ने सेवला जाट से सोनम, हिमाचल कॉलोनी से नर्मदा सिंह, जगदीशपुरा पूर्वी से विमलेश कुमारी, खतैना से निधि सिंह, चारसू दरवाजा से उषा, ढोलीखार से किश्वर जहां, रतनपुरा से रजनी, राजनगर बंटी माहौर, बाराखंबा से मो. आसिफ खान, महादेव नगर से मोना नागर, जागेश्वर नगर से दीपक, अजीत नगर से विनोद सेन, खंदारी से सुनील शर्मा, लॉयर्स कॉलोनी के फौरन सिंह, नगला अजीता से जगन सिंह, भूड़ का बाग से बबली, केके नगर से नेक राम यादव, वजीरपुरा से गुलाम रसूल, ट्रांस यमुना से शशि पाल सिंह, उखर्रा से शहनाज, सीता नगर से रुचि, देव नगर से नियाज मोहम्मद, हरजूपुरा से चेतन अरोड़ा, अशोकनगर से संतोष कुमार, बुंदू कटरा से ममता कुशवाह, बालूगंज से मनीष कांत, घटवासन से प्रियंका हरिद्वारी, कटरा फुलेल से माता प्रसाद, आवास विकास पूर्वी से देवेंद्र सिंह, लोहिया नगर से रेनू सिन्हा, नारायच पश्चिम से शेर सिंह नारायच पूर्वी से राधेलाल, खवासपुरा से आरजू, सरला बाग से संदीप कुमार, आवास विकास दक्षिण से दिलीप वर्मा, दहतोरा से खेम सिंह, नगला पदी से सुरेश कुशवाहा, सिकंदरा से गौर देवी, ढाकरान से कृष्ण गोपाल, राजा मंडी से शशि और खातीपाड़ा से सुनील कुमार को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें