फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने नवीन रसोइयों का चयन किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना के चलते शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों के पदों के पुनर्निंर्धारण एवं नवीनीकरण पर लगाई रोक के बाद भी विद्यालयों में नए रसोइये रख लिए गए। बीएसए ने अब इन रसोइयों का चयन निरस्त कर दिया है। मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों के माध्यम से बच्चों का भोजन बनाया जाता है। कोरोना के चलते विद्यालय बंद हो गए। अब जबकि स्कूल खुल भी गए हैं तो बच्चे भी पर्याप्त संख्या में नहीं आ रहे।
विज्ञापन

जबकि विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों की तैनाती होती है। विद्यालयों में किसी रसोइया की किसी कारण से मृत्यु हो जाने या फिर काम छोड़कर जाने के बाद भी नए रसोइया को न रखने के निर्देश दिए गए थे। पूर्व में जो भी रसोइया तैनात हैं उनके माध्यम से ही भोजन बनवाने के कहा गया था, लेकिन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, इचार्ज प्रधानाचार्यों ने इन निर्देशों का पालन न करके पूर्व में कार्यरत रसोइयों का परिवर्तन कर नए रसोइयों का चयन कर लिया। जिले में ऐसे लगभग 70 विद्यालय हैं जिनमें यह परिवर्तन हुआ है। जैसे ही यह मामला बीएसए के संज्ञान में आया वैसे ही उनके द्वारा चयन निरस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें