फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर भाई-बहन

विज्ञापन
-गांव चंदपुरा में खंडहर मकान में बैठे भाई बहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन इन योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही एक परिवार करहल के गांव चंदपुरा में मदद के इंतजार में है। बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने वाले इस परिवार में चार भाई-बहन हैं।
विज्ञापन

विकास खंड करहल के गांव चंदपुरा निवासी एक परिवार के पास न खाने को राशन है और न सिर पर छत। ये परिवार है रवींद्र कुमार का। रवींद्र के माता-पिता की मृत्यु दस साल पहले हो गई थी। इसके बाद परिवार में दो छोटे भाई और एक छोटी बहन बचे हैं। एक भाई मानसिक रूप से बीमार है, लेकिन धन के अभाव के चलते उसका उपचार नहीं हो सका।
हाल ये है कि उनके पास न तो खाने के लिए राशन है और न ही रहने के लिए घर। खुले आसमान के नीचे तपती दोपहर और बारिश की रातें काटने के लिए मजबूर हैं। कई बार उन्होंने सरकारी आवास व अन्य मदद के लिए प्रयास किया, लेकिन आज तक उनकी मदद नहीं हो सकी। एक पुरानी टिन शेड में बारिश के दौरान उन्हें शरण मिल जाती थी, लेकिन ये टिनशेड भी बारिश में धराशाई हो गया। रविंद्र ने छोटे भाई बहनों के पालन पोषण और आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामनिवासी यादव बताते हैं कि परिवार काफी गरीब है। इनके माता-पिता की मृत्यु दस साल पहले हो चुकी है। उन्होंने कई बार सरकारी योजनाओं में मदद के लिए पत्र भी लिखा, लेकिन आज तक लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें