फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक भंवर सिंह पुत्र गोपाल - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। रक्षाबंधन पर भरतपुर से घर आ रहे सीकरी चार हिस्सा निवासी राजगीर भंवर सिंह (35) की सेवर (राजस्थान) में सड़क हादसे में मौत हो गई। रक्षाबंधन की सुबह जैसे ही इसकी जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। बहनों की तो रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक भंवर सिंह राजगीर था। वह अपनी ससुराल बयाना, भरतपुर काम करने गया था। रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने के लिए रविवार की भोर वह बाइक से घर आ रहा था। सेवर (भरतपुर) के समीप उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भंवर सिंह की गंभीररूप से घायल हो गया।
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद भंवर सिंह की सांसें थम गईं। हादसे में मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया। भंवर सिंह की दो बहनें हैं। रक्षाबंधन पर भाई का इंतजार कर रही दोनों बहनों की इस हादसे की खबर से रो-रोकर हालत खराब है। दोनों यही कह कर बिलख रही थी, कि अब किसी राखी बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें