फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूटी सड़कों पर टूटा सब्र, प्रभारी मंत्री की अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी....15 नवंबर की नई डेडलाइन

Mon, 27 Oct 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की जर्जर सड़कों पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही शहर की सड़कों को चकाचक करने के लिए 15 नवंबर की नई डेडलाइन दी है। 
 
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के पर्यटन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शहर की टूटी सड़कों पर अफसराें को अल्टीमेटम दे दिया है। कहा है कि 15 नवंबर को वह शहर की सड़कों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इससे पहले अगर सड़कें दुरुस्त न हुईं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए होने वाली प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने यह बात कही। मंत्री ने कहा कि मानसून की वजह से 15 सितंबर की गड्ढामुक्त सड़कों की डेडलाइन का पार होना नजरंदाज किया गया। त्योहारी सीजन से पहले भी सड़कें दुरुस्त न होना गंभीर बात है। कहा कि जो अफसर सरकार के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेंगे, उनसे शासन सख्ती से ही निपटेगा। 

ये भी पढ़ें -  किशोरी की कई बार लूटी आबरू: पड़ोसी युवक ने की ऐसी हरकत, बर्दाश्त न कर सकी वो...मां के साथ खा लिया जहर
विज्ञापन



इससे पहले मंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के संबंध में सभी नागरिकों व विशेष कर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए 31 अक्तूबर को पदयात्रा व एकता मार्च निकालने की जानकारी दी। बताया कि 6 दिसंबर तक हर लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। युवा मोर्चा रोड यात्रा एवं राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित करेगा।
विज्ञापन





31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी के तहत पार्टी कार्यकर्ता सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद दौड़ में भाग लेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जैन स्मृति भवन, जयपुर हाउस में आयोजित जिला कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरषोत्तम खंडेलवाल, डाॅ. जीएस धर्मेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें