फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भांजे की शादी पड़ गई महंगी, डिब्बा व्यापारी को लगा 10 लाख का  तंगड़ा झटका; जानें क्या हुआ

Mon, 27 Oct 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डिब्बा व्यापारी को भांजे की शादी महंगी पड़ गई। हुआ ये कि वो परिवार के साथ भांजे की शादी में गया था। पीछे से उसके घर में चोरी हो गई। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भांजे की शादी में गए डिब्बा व्यापारी के घर शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते घर में घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और दो लाख रुपये नकदी समेट ले गए। गहनों की कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


यमुना ब्रिज घाट, स्टेशन रोड, एत्माद्दौला निवासी अब्दुल रहमान डिब्बे बनाने का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह परिवार के साथ कोटा (राजस्थान) स्थित बड़ी बहन शबाना के बेटे अब्बू हसन की शादी में शामिल होने गए थे।

उनके घर के बराबर में बहनोई शकील के पशु रहते हैं। शनिवार की रात बहनोई पशुओं को चारा डालने गए। बंदरों को घूमते देख शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी दी। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वह लौटे तो देखा कि कमरे और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। सामान अस्त-व्यस्त मिला। बेटे पप्पू ने बताया कि अलमारी से सोने-चांदी के आठ लाख से अधिक के गहने और दो लाख रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक युवक शुक्रवार रात घर की छत की ओर जाते हुए दिखा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें