फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट से दुल्हन के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट से दुल्हन के पिता की मौत
विज्ञापन

गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम अकबर नगर पलिया में बरात में आई रंगशाला के ट्रैक्टर की चपेट से दुल्हन के पिता की मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
शिकार गंगा सिंह (40) की बेटी कुसुमा की शनिवार को बरात आई हुई थी। वहीं गांव के सुरेश की बेटी की भी बरात आई थी। दोनों ही बरात में रंगशाला आई थी। सुरेश की बेटी की शादी में रंगशाला का ट्रैक्टर आ रहा था। इस बीच गंगा सिंह अपनी बेटी की शादी में आई रंगशाला का ट्रैक्टर समझ कर उस पर चढ़ गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे गंगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ये देख लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक गंगा सिंह के भाई रामबाबू ने ट्रैक्टर चालक पप्पू निवासी ग्राम रजमऊ सिढ़पुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई विवाह की रस्में
कुसुमा की शादी से घर में खुशी का माहौल था। महिलाएं गीत और नृत्य कर रहीं थी। तभी कुसुमा के पिता गंगा सिंह की मौत की सूचना मिलते ही खुशियां गम में बदल गईं। गमगीन माहौल में ही विवाह की रस्में अदा की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें