फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अग्नि के सात फेरे लेने से पहले गिरा दूल्हा, जब उठा तो चेहरा देख निकल गई दुल्हन की चीख; तोड़ दी शादी

Thu, 14 Mar 2024 09:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अग्नि की सात फेरे लेने से पहले न जाने क्या हुआ कि दूल्हा गिर गया। जब वो उठा तो उसका चेहरा देखकर दुल्हन की चीख निकल गई। दुल्हन ने चिल्लाते हुए सबके सामने शादी तोड़ने की बात कह दी। बाराती खड़े देखते रह गए। पहले किसी को समझ में नहीं आया कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया लेकिन जब बात सामने आई तो सभी हैरान रह गए...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक शादी सात फेरों से ऐनवक्त पहले टूट गई। हुआ कुछ ऐसा कि बैंड बाजों के साथ दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। वहां पर सात फेरे लेने की तैयारी थी, तभी दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई (दौरा पड़ गया)। इससे वह गिर गया और उसका दांत टूट गया। इसे लेकर दुल्हन ने सात फेरे लेने से इन्कार कर दिया। समझाने पर भी बात नहीं बनी। ऐसे में बरात लौट गई। ऐसे में मध्यस्थता करने रहे शख्स ने अपनी बेटी के साथ दूल्हे की शादी तय कर दी। बृहस्पतिवार रात को दोनों की शादी होनी है। इसे लेकर गांव में खासी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पतला है लड़का....दुल्हन ने बरात आने से 24 घंटे पहले किया शादी से मना, तो दूल्हा पक्ष ने भी रख दी ये शर्त; जानें फिर क्या हुआ


 

यहां का है मामला 
थाना मगोर्रा के गांव शीशराम में बुधवार शाम राजस्थान डीग के गांव सुन्दरवाली से बरात पहुंची। चढ़त के साथ ही बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। बराती दावत का आनंद ले रहे थे। इसी बीच दूल्हे को दौरा पड़ने लगा और दूल्हा जमीन पर गिर गया। दूल्हे का एक दांत टूट गया और मुंह से खून आने लगा। इसकी खबर दुल्हन को लग गई और मौके पर दुल्हन पहुंची। दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया।
 
ये भी पढ़ें -   दामाद ने चुनी मौत: पत्नी की इस बात से हुआ आहत...ससुराल में आकर की आत्महत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन

नहीं मानी दुल्हन
समाज के लोगों के काफी समझाने पर भी दुल्हन नहीं मानी। दुल्हन के इस निर्णय के बाद बरात लौट गई। वहीं दूल्हा पक्ष ने मध्यस्थता कर रहे शख्स से शादी कराने की बात कही तो वह अपनी बेटी के साथ शादी करने के लिए राजी हो गया। करीब 30 बरातियों के साथ बरात गांव अहमल पहुंच गई। यहां शादी की तैयारियां होने लगीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें