फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में टूटी शादी: सरकारी नौकरी वाले दूल्हे का ऐसा सच, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता; दहेज का सामान भी लिया वापस

Fri, 01 Dec 2023 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सरकारी नौकरी वाले दूल्हे ने ऐसा सच छिपाया था, जो दो दिन में ही दुल्हन के सामने आ गया। नई नवेली दुल्हन ने सच जानने के बाद किसी की बात नहीं सुनी और रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं दहेज में दिया गया सारा सामान भी वापस ले लिया। 
 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज में सरकारी नलकूप ऑपरेटर ने दहेज के लालच में सिरसागंज में एक युवती से शादी रचा ली। विदाई के वक्त जैसे ही उसकी प्रेमिका को पता चला तो वो कर्मचारी की ससुराल जा पहुंची और जमकर हंगामा किया। उसने पुलिस भी बुला ली। सात फेरे लेने वाली दुल्हन को जब इस सच के बारे में पता चला कि चार साल से उसका दूल्हा और प्रेमका रिलेनशिप में रह रहे हैं, तो उसने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। दो दिन चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष शादी तोड़ने पर सहमत हुए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agniveer Recruitment: 4 दिसंबर से शुरू हो रही 12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया, देखें पूरा कार्यक्रम
 

सिरसागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी शहर के एक मैरिज होम में 26 नवंबर को धूमधाम से सरकारी नलकूप ऑपरेटर के साथ हुई थी। बरात फिरोजाबाद से आई थी। 27 नवंबर को विदा भी हो गई। दुल्हन उसी दिन घर आ गई और तुरंत ही दूसरी विदा की तैयारी होने लगी। दूल्हा भी दो रिश्तेदारों के साथ उसे बुलाने आ गया था, सब कुछ खुशी-खुशी हो रहा था। इसी दौरान एक युवती वहां पहुंच गई। उसे देख दूल्हा सकपका गया। युवती ने बताया कि वह फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र की निवासी है। दूल्हे से उसके चार साल से प्रेम संबंध हैं। वह उसे शादी का झांसा देता रहा और शादी यहां कर ली। युवती एक अस्पताल में नर्स का काम करती है।

ये भी पढ़ें -  बेहद शर्मनाक: युवक ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, दोनों चीखती रहीं...; सुनने वाला कोई न था
विज्ञापन

उसका कहना है कि उसने प्रेमी के चक्कर में ही अपने पहले पति को तलाक दे चुकी है। इतना सुनते ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जुटे और मामला थाने तक पहुंच गया। दो दिन चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष शादी तोड़ने पर सहमत हुए। वर पक्ष ने पांच लाख रुपये, कार व दान दहेज का सारा सामान वापस कर दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें