फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस: बदमाशों से भिड़ गईं आगरा की प्रेमलता, फायरिंग से भी नहीं घबराईं, बड़ी वारदात होने से बचाई

Mon, 04 Oct 2021 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के गांव बिजौली में एक महिला के साहस से बड़ी वारदात होने से बच गई। बहादुर महिला हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गई। इस बीच गांव के परिवार लोग जाग गए, जिन्हें देख बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन
बहादुर महिला प्रेमलता और उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव के मकान में शनिवार रात दो बदमाश घुस गए। आवाज सुनकर जागी प्रेमलता नाम की महिला ने बदमाशों को टोका तो उन्होंने फायर झोंक दिया। बाल-बाल बचीं प्रेमलता बदमाशों से भिड़ गई। महिला के तेवर देख बदमाशों के होश उड़ गए। इस बीच अन्य परिजन आ गए। यह देख बदमाश भागने पर मजबूर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: डीएनए की जांच से मौत की गुत्थी का राज खोलने की तैयारी में जुटी एसआईटी, बाहर से आए लोगों से पूछताछ
 
मूलरूप से अभयपुरा के रहने वाले महेश शर्मा ने बाह के बिजौली गांव में मढे़पुरा तिराहे पर मकान में दुकान बना रखी है। शनिवार आधी रात को छत का जंगला तोड़कर बदमाश उनके मकान में घुस गए। बदमाशों ने दंपती राहुल और ज्योति के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बदमाश महेश के कमरे में दाखिल हुए। खटपट की आवाज पर महेश की पत्नी प्रेमलता जाग गईं। 
विज्ञापन


अमर उजाला वेबिनार: साइबर ठगों से बचना है तो रहना होगा जागरूक, ये एहतियात बरतें, विशेषज्ञों ने दी जानकारी
विज्ञापन


महिला को देख बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। प्रेमलता शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने दूसरा फायर भी किया, लेकिन वह मिस हो गया। इस बीच पति महेश और बेटा राजीव जाग गए। यह देख बदमाश घबरा गए और भाग खड़े हुए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। प्रेमलता के साहस से बड़ी वारदात होने से बच गई। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें