दुकानदार जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सका।
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में बुधवार तड़के चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
प्रकाश नगर निवासी कृष्णा गुप्ता की गुप्ता हार्डवेयर नाम से दुकान है। बुधवार सुबह करीब तीन बजे एक चोर साइड वाले दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में घुसा और पीतल की टोटियों से भरा बैग तथा मंदिर पर रखे करीब 18 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा मिला। पास की अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सका।