फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को पीटा... तो ससुरालवालों ने दामाद को किया बेइज्जत, बर्दाश्त न कर सका युवक; इस हाल में मिली लाश

Sun, 21 Jul 2024 12:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में कहासुनी होने के बाद पति ने पत्नी को पीट दिया। इस पर ससुरालवालों ने दामाद को बेइज्जत किया। इसे वह बर्दाश्त न कर सका। उसकी लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली।  
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोपहर में गांव के बाहर उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घंटों समझाने के बाद पुलिस ने मामला शांत किया। पुलिस ने ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के जगराजपुर गांव की है। गांव निवासी अंकित (25) का शनिवार की सुबह पत्नी वंदना से विवाद हुआ। गुस्से में अंकित ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने पति के खिलाफ थाना फतेहाबाद में तहरीर दी। पुलिस व ससुरालीजन घर आ पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे अंकित का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो गांव के लोग इकट्ठे हो गए। ससुराल के लोगों पर पिटाई करने और धमकाने का आरोप लगाने लगे। कहा कि इसी वजह से अंकित ने आत्महत्या की। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो ग्रामीणों ने रोक दिया। एफआईआर के बाद पोस्टमार्टम कराने की मांग होने लगी।

मौके पर शमसाबाद, निबोहरा, फतेहाबाद, डौकी थाने की पुलिस के साथ ही एसीपी बाह गौरव सिंह भी पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई विवेक ने तहरीर दी। बताया कि भाभी वंदना ने भाई से झगड़े के बाद मायके कलुपुरा, खैरगढ़, फिरोजाबाद से लोगों को बुला लिया था। उन लोगों ने चाचा ओमप्रकाश, चाची ललितेश के साथ गालीगलौज की।

आरोप लगाया कि भाई अंकित को घर से खींचकर ले गए। धमकियां दीं। इसके बाद ही अंकित ने फंदे से लटककर जान दी है। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के ससुर रामसेवक, साले लवकुश, बहन खुशबू, ममेरे साले सनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

संविदा पर था परिचालक

परिजन ने बताया कि अंकित परिवहन विभाग में संविदा पर परिचालक था। उसे दो साल का एक पुत्र है। बड़ा भाई दिल्ली में हलवाई की दुकान पर काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें