फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोदला क्लब ने चाहर अकेडमी और बास सुजान ने बजरंग दल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अकोला में चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे 33वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में बोदला क्रिकेट क्लब ने चाहर अकेडमी को 100 रन से हराया। दूसरे मैच में बास सुजान क्रिकेट क्लब ने बजरंग दल क्रिकेट क्लब को 50 रन से हराया।
विज्ञापन

दिन के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोदला क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाहर अकेडमी की टीम 12 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बोदला क्रिकेट क्लब ने यह मैच 107 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच बोदला क्रिकेट क्लब के शुभम को चुना गया, जिन्होंने 52 बॉल पर 85 रन 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से बनाए। मैच के अंपायर साहिल, सूरज रैना व चिराग रहे।
दूसरे मुकाबले में बास सुजान क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग दल क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । बास सुजान क्रिकेट क्लब की टीम ने यह मैच 50 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच बास सुजान क्रिकेट क्लब के ऑलराउंडर अमल को दिया गया, जिन्होंने 20 रन बनाए और दो विकेट लिए। मैच के अंपायर जुगल किशोर, उदयवीर चाहर और अमित कोच रहे। इस दौरान सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर, मनोज चाहर, केसी भइया, रवि चाहर, इंद्रवीर चाहर, संजीव चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें