फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में नाका को हरा मैनपुरी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा। कस्बा के महादेव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के चौथे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मैनपुरी की टीम ने नाका को हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में नगला बरी, औरंध, बरधनियां, नाका, आलीपुर खेड़ा, मैनपुरी सहित आधा दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला मैनपुरी और नाका की टीम के बीच हुआ। मैनपुरी की टीम ने नाका को 11-7 के अंतर से पराजित किया। मैनपुरी की तरफ से रणविजय ने पांच अंक हासिल कराए। पूर्व में प्रतियोगिता का उदघाटन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह उर्फ टीटू लोधी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर करन सिंह, अलकेश यादव, नफीस इलाही, शोयब इलाही, अभिलाख सिंह राजपूत, बंटी शर्मा, चांद मियां, विपिन कश्यप, वीटू यादव, नीलू दीक्षित, आशीष शाक्य, नन्नू राठौर, यासीन, संजू सेठी, सीलू कश्यप, प्रेमचंद्र राजपूत, नेम सिंह पाल, करन सिंह, योगेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें