भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार से आगरा में हैं। आगरा में चार जिलों की समीक्षा के बाद रविवार सुबह अनुसूचित कार्यकर्ता के घर जलपान के लिए पहुंचे। समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से अनुशासन के साथ ही जनता के बीच रहने के निर्देश दिए।
रविवा सुबह रावली मंडल के मोहनपुरा बूथ 54 में अनुसूचित कार्यकर्ता हरी बाबू के निवास पर उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना में बने हरी बाबू के घर में बैठकर जलपान किया। पार्टी की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें-
सड़क पर कुर्सी डालकर बैठे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, रात में परखे कानून व्यवस्था के हालात, फरियादियों से मिले
बूथ अध्यक्ष अमन माहौर व सेक्टर सयोजक से भी मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, महेश शर्मा, अशोक पिप्पल, रश्मि सिंह, परांशु दुबे, मनीष शाहू, राहुल वैत, राजेन्द्र माहौर, रूप्पी, अर्जुन सिंह, ओम शर्मा, विकास, बंटी कुमार, रघु पंडित, प्रवीन जैन, गौरव जैन, रोहित चंदेल, जीतेन्द्र राव, देव, शेखर सुमन, सचिन चौधरी, रिषभ, आनंद, सोनू शाक्यवार, पारूल श्री वास्तव आदि लोग मौजूद रहे।